रूस और यूक्रेन के युद्ध के हालात पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द , वीडियो शेयर कर लिखा- वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं!

दोस्तों रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चारो तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है।  जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। देश विदेश के सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इसे युद्ध को रोक दिया जाए। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को भयावह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस वॉर जोन में बेगुनाह लोग रह रहे हैं…वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारे और फैंस कमेंट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने लिखा- दिल टूट गया है। वहीं इटालियन एक्टर ने प्रियंका को इस पोस्ट के लिए शुक्रिया कहा है। वहीं यूजर्स भी इसपर अपनी राय रख रहे हैं। एक ने लिखा है- इसे रोकने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दुनिया को शांति चाहिए युद्ध नहीं। वहीं, यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीयों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय एम्बेसी तक हमारा मैसेज पहुंचा दें। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *