रणवीर सिंह ने खरीदी 3.42 करोड़ की एसयूवी लेम्बोर्गिनी यूरस, बाजीराव के पास है कारो का शानदार कलेक्शन!

दोस्तों बॉलीवुड के बाजीराव अभिनेता रणवीर सिंह के पास भी बहुत शानदार गाड़ियों का कलेशन हैं। आए दिन वो अपने लिए लक्जरी कार खरीदते हैं। हाल ही में रेड कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस में रणवीर सिंह नजर आये । मानें  तो उन्होंने हाल ही में यह कार खरीदी है। अभी तक रणवीर सिंह को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। रणवीर सिंह ने अपने लिए एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी है। इस कार की कीमत 3.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आपको बता दे की कार लेम्बोर्गिनी यूरस दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के नाम से भी जानी जाती है। यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।  अपनी कार के साथ रणवीर सिंह हैप्पी मूड में नजर आये।लेम्बोर्गिनी यूरस भारत में एक सफल मॉडल रही है। लेम्बोर्गिनी ने भारत में यूरस की 50 डिलिवरी को पूरा किया है। इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है।

बता दे की अभिनेता रणवीर सिंह की इस कार की अभी नंबर प्लेट नहीं आई है l रणवीर सिंह ने इस मौके पर एक लाल रंग की मैचिंग टोपी भी पहनी थी। रणवीर सिंह ने साल 2017 में अपने बर्थडे पर भी लक्जरी कार खरीदी थी। तब कार को लेकर वो सबसें पहले दीपिका पादुकोण के घर पहुंचे थे और फिर दोनों लॅाग ड्राइव पर निकल गए थे।

रणवीर ने एस्टन मार्टिन की खरीदी थी। उस कार की कीमत लगभग 3.8 करोड़ थी। नई कार के साथ रणवीर ने मीडिया के कैमरों के लिए भी पोज दिए थे। इस दौरान रणवीर व्हाइट टी-शर्ट पहने ड्राइविंग सीट पर दिखे थे। रणवीर अपनी कार ज्यादातर खुद ही ड्राइव करते हैं। हाल ही में रणवीर कपूर के बर्थडे पर अपनी एस्टन मार्टिन कार से पहुंचे थे। बता दे की रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 में बिजी हैं। करण जौहर की फिल्म तख्त भी उन्होंने साइन कर रखी है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *