दोस्तों आईफा अवॉर्ड 2019 का आगाज बुधवार शाम मुंबई में हुआ । 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो देश में हुआ है। इस अवॉर्ड शो का मजा मुंबई की बारिश का असर दिखा। बारिश की वजह से शो में चुनींदा सितारे ही पहुंचे थे । इसमें आयुष्मान खुराना, रेखा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान, शाहिद कपूर, विकी कौशल और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे शामिल हुए।
बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अवॉर्ड शो में पहुंचीं तो सबकी निगाहें उन पर थम गई। इस दौरान दीपिका पर्पल कलर के फेदर गाउन में क्वीन की तरह लग रही हैं। दीपिका ने सिर से पल्लू भी लिया हुआ था। वही रणवीर हमेशा की तरह अपने अंदाज में नजर आए। गाउन के साथ दीपिका ने सिर पर पल्लू भी लिया हुआ था।
उन्होंने ब्लैक कोट-पैंट पहना था और अवॉर्ड शो में रणवीर पत्नी दीपिका का गाउन संभालते हुए नजर आए। दीपिका और रणवीर इस अवॉर्ड शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आईफा में दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए स्पेशल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। वहीं, रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।
फिल्मो की बात करे तो जल्द ही ये दोनों सितारे फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले है इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आने वाले है वही दीपिका कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आने वाली है। इसके साथ ही दीपिका फिल्म छपाक में में भी एक एसिड अटैक से पीड़ित लड़की के किरदार में नजर आने वाली है।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …