स्कूल में साथ पढ़ी हैं साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा, दोनों बचपन की हैं दोस्त!

दोस्तों अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्रिकेट के खूंखार खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी भी है। अनुष्का शर्मा आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से भी काफी एक्टिव रहती है और अपनी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इन दिनों भी अनुष्का शर्मा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है जिनमें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के साथ दिखाई दे रही है।


तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इन दिनों की तस्वीर है जब अनुष्का और साक्षी असम में रहा करते थे। इस तस्वीर को देखकर लोग पहले से ही यह कयास लगा रहे थे कि शायद साक्षी और अनुष्का दोनों साथ पढ़ती होंगी। लोगों के द्वारा लगाए जा रहे यह कयास बिल्कुल सही साबित हुई और यह जानकारी मिली कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी स्कूल में साथ पढ़ा करते थे।

बता दें कि अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा जो अब रिटायर हो चुके हैं किसी समय असम में ड्यूटी पर तैनात थे और उस समय वे अपने पूरे परिवार के साथ असम के एक छोटे से गांव में ही रहते थे। उसी दौरान साक्षी धोनी भी अपने परिवार के साथ असम में ही रहा करती थी। बताया जाता है कि उस समय साक्षी और अनुष्का दोनों एक ही स्कूल में पढ़ने के लिए साथ साथ जाया करते थे।

इस बात का खुलासा स्वयं अनुष्का शर्मा ने भी एक बार किया था। अनुष्का शर्मा ने इस बात को लेकर कहा था कि ‘साक्षी ने मुझे बताया था की वो असम के एक छोटे शहर में रही है। तब अनुष्का ने बताया की वो भी वहां रही है। फिर साक्षी ने स्कूल का नाम बताया जहाँ उन्होंने पढ़ाई की है और उसी स्कूल मैंने भी पढ़ाई की है। फिर मुझे साक्षी और पुरानी तस्वीर मिली जिसमे हम थे।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *