बाहुबली की देवसेना ने 15 किलो घटाया वज़न, लग रहीं एकदम कॉलेज गर्ल!

दोस्तों साउथ फिल्म जगत की पोपुलर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने के बाद  से उनकी एक अलग पहचान बन गई हैं। लेकिन अब जो कारनाम उन्होंने कर दिखाया हैं इसके लिए तो लड़कियां और मोटा इंसान किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। “साइज जीरो” में काम करने के बाद उनका वज़न काफी बढ़ गया था उसके बाद बाहुबली इतनी सफल हुई, फिर भी कुछ लोग उनका मज़ाक उड़ाते थें।

बता दें कि जब से अनुष्का ने अपने स्लिम लुक की फोटो शेयर की है, तब से उनके फैंस उनके वजन घटाने के तरीके पूछ रहे थे। अनुष्का शेट्टी ने अपनी किताब की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा “सपने कभी किसी जादू के ज़रिये सच नहीं होते, उसके लिए पसीना बहाना पड़ता हैं, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की ज़रूरत होती हैं।”

ऐसा सुनने में आ रहा हैं की अनुष्का ने लगभग 15 किलो तक का वज़न कम किया हैं। अनुष्का ने अपना वज़न किसी फिल्म के लिए कम नहीं किया हैं बल्कि वो अपने शारीरिक स्वरुप से खुश नहीं थीं। बता दे की अनुष्का शेट्टी जल्द ही फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में नजर आने वाली है। साथ ही निशब्दम फिल्म में अनुष्का शेट्टी और आर माधवन 13 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *