बॉलीवुड की इन 5 जोड़ियों ने की थी वैलेंटाइन के दिन शादी, जानिए इन खूबसूरत जोड़ियों के बारे में!

दोस्तों 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे को पूरी दुनिया में प्यार करने वालो का दिन होता हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के प्यार का इजहार करते हैं। वही प्यार करने वाले इस दिन को अपने पार्टनर के साथ खास रूप में मनाते हैं। आम लोगो के साथ साथ कई बड़े बड़े सितारे भी वैलेंटाइन को बहुत खास तरिके से मनाते है, लेकिन आज आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने वैलेंटाइन डे पर शादी की थी। आईये जानते है इन जोड़ियों के बारे में!
मंदिरा बेदी और राज कौशल

बॉलीवुड और टेलीविजन की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार मंदिरा बेदी ने भी 14 फरवरी 1999 को बिजनेमैन राज कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। जिनकी शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों का एक बेटा भी हैं। आज भी ये दोनों एक साथ बहुत खुश है।
अरशद वारसी और मारिया

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अरशद वारसी ने 14 फरवरी साल 1999 को मारिया से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 21 साल हो चुके और आज वह दो बच्चो की माता पिता भी बन गए हैं। दोनों आज भी एक दूसरे से बहुत प्यार करते है और एक साथ है।
राम कपूर और गौतमी

बॉलीवुड और टीवी जगत में पॉपुलर हुए अभिनेता राम कपूर ने भी 14 फरवरी 2003 के दिन टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस गौतमी से शादी की थी। दोनों के जोड़ी आज भी बहुत लगती है जैसी शादी से पहले थी।
संजय दत्त और रेहा पिलाई

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता संजय दत्त अपनी लाइफ में तीन शादिया की है उन्होंने अपनी दूसरी शायद 14 फरवरी साल1998 में रेहा पिलाई से की थी। लेकिन दोनों की यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। दोनों शादी के कुछ सालो बाद ही तलाक ले लिया था।
रुसलान मुमताज और निराली मेहता

टीवी और बॉलीवुड अभिनेता रुस्लान मुमताज ने 14 फरवरी साल 2014 में शादी की थी। जिन्होंने ‘एमपी3’ (मेरा पहला पहला प्यार) और ‘तेरे संग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *