इन कलाकारों ने छोटे पर्दे पर निभाया है भगवान राम का किरदार, देखे तस्वीरें!

दोस्तों अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद ज़मीन के दशकों पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई ने शनिवार को फ़ैसला सुनाया है। 40 दिनों तक चली सुनवाई के बाद शनिवार को इस दशकों पुराने मामले में पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से अपना फ़ैसला दिया। बता दे की जहां बाबरी मस्जिद के गुंबद थे, वो विवादित ज़मीन अब हिंदू पक्ष को मिलेगी।

साथ ही सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पाँच एकड़ ज़मीन उपयुक्त जगह पर दी जाएगी। भारत के ज़्यादातर राजनीतिक दलों ने इस फ़ैसले का स्वागत किया है और लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की है। ऐसे में जब अयोध्या का नाम आता है तो मन में छवि राम की बनती है और भगवान राम के किरदार को छोटे पर्दे पर कई बार निभाने की कोशिश की गई है।
अरुण गोविल

बता दे की साल 1987 में बनी रामानंद सागर की ऐतिहासित धार्मिक शो सीरियल रामायण में राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। छोटे पर्दे पर उनके अलावा कई कलाकरों ने राम का रोल निभाया लेकिन उनकी छवि इस तरह दर्शकों के मन में बसी थी कि लोग उनकी छवि को भगवान राम की छवि मान कर पूजा करने लगते थे।
गुरुमीत चौधरी

टीवी जगत के चैनल एनडीटीवी इमेजिन पर दिखाए गए सीरियल रामायण में अभिनेता गुरुमीत चौधरी ने राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल के अलावा गुरुमीत छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ‘राम’ रह चुके हैं।गुरुमीत अपनी पत्नी देबीना के साथ इस टीवी सीरीज का हिस्सा थे। उनकी पत्नी देबीना ने सीता का किरदार निभाया था। दोनों पति पत्नी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।
आशीष शर्मा

टीवी जगत के पॉपुलर अभिनेता आशीष शर्मा ने छोटे पर्दे भी राम का किरदार निभाया था। उन्होंने टीवी सीरियल सिया के राम के में राम का किरदार निभाया था।
हिमांशु सोनी 

बता दे की टीवी सीरियल बुद्धा से पहचान बनाने वाले अभिनेता हिमांशु सोनी की जो छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने सीरियल लव-कुश में भगवान राम का किरदार निभाया है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *