दोस्तों टीवी जगत के विवादित शो की तरह ‘बिग बॉस ओटीटी’ 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह कन्फर्म हो चुका है कि इसे करण जौहर होस्ट करेंगे जबकि टीवी पर ‘बिग बॉस 15’ को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे और अपने ‘हटके’ अंदाज से लोगों का दिल जीतेंगे। इस बीच टीवी की लेटेस्ट अपडेट्स देने वाले The Khabri ने बताया है कि शो लिए किन-किन सिलेब्रिटीज को मेकर्स ने अप्रोच किया है। यह जानने के बाद फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। आईये जानते है कौन-कौन हो सकता है इस शो का हिस्सा हो सकते है!

सुरभि चंदना

‘इश्कबाज’ में अनिका ओबेरॉय और ‘नागिन 5’ में बानी का पॉप्युलर रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रेस सुरभि चंदना भी ‘बिग बॉस’ के घर में धमाल मचा सकती हैं।
रिद्धिमा पंडित

‘खतरों के खिलाड़ी’ के 9वें सीजन की सेकंड रनर-अप रह चुकीं रिद्धिमा शो का हिस्सा होंगी या नहीं, यह तो उन पर ही निर्भर करता है। हालांकि, चर्चा है कि उन्हें शो के लिए पूछा गया है।
निया शर्मा

‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।
करण पटेल

टीवी जगत के पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें में रमन कुमार का किरदार निभाने वाले करण पटेल को भी मेकर्स ने शो में बुलाने के लिए सोचा है।
अर्जुन बिजलानी

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ मेंद खतरों से खेलते नजर आ रहे टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी एक और रिऐलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं।
मोहसिन खान

टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का रोल प्ले कर चुकेमोहसिन खान का है जिन्हें मेकर्स ने ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया है।
अवनीश रेखी

टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में सरबजीत का किरदार निभाने वाले अवनीश रेखी भी इस बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा हो सकते हैं।
दिव्या अग्रवाल

वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल, जो कि एमटीवी के स्पिल्ट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस के सीजन 1 में दिख चुकी हैं, भी ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री ले सकती हैं।
नेहा मरदा

‘बालिका वधू’ में गहना रोल निभाने वाली ऐक्ट्रेस नेहा को भी रिऐलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
करण वाही

करण, जिन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’ के होस्ट के लिए भी अप्रोच किया गया था, अब शो में कंटेस्टेंट के रूप में दिख सकते हैं।
सना मकबूल

‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में नजर आ रहीं सना भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपना दम दिखा सकती हैं।
वरुण सूद

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिख रहे वरुण की फैंस के बीच जबरदस्त पॉप्युलैरिटी है। शायद यही कारण है कि उन्हें भी ‘बिग बॉस’ में जगह मिल सकती है।
