राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री की शुरू हुई शादी की रस्मे, देखे मेहंदी और संगीत की तस्वीरें!

0
2790
- Advertisement -

दोस्तों टीवी जगत के पोपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोहिना ने इस साल 8 फरवरी को सुयेश रावत से सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। बता दे की अभिनेत्री और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले मोहिना की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर मोहिना की फोटोज वायरल हुईं थीं। जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी संगीत सेरेमनी के लिए मोहिना ने एक ग्रीन कलर का पेस्टल फ्लोरल लहंगा पहना, जिसमें उनका शाही अंदाज साफ झलक रहा था। चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टीका ने मोहिना ने अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। इस दौरान मोहिना ने हैवी ईयरिंग्स, नथ और टीका कैरी किए थे।


मेहंदी सेरेमनी के एक वीडियो में वो खुद भी थिरकती नजर आईं। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त भी पहुंचे हैं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी। समारोह के लिए विशाल मंडप सजाया गया है। मोहना राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं।

बता दे की मोहिना रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस’ में नजर आ चुकी थीं।

- Advertisement -
- Advertisement -