फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता का 69 की उम्र में हुआ नि’धन!

दोस्तों फिल्म जगत में एक दुःखद खबर सामने आ रही है। बता दे दे की बंगाली फिल्मो के जाने माने दिग्गज अभिनेता संतू मुखोपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम को उनके कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 69 साल के थे। खबरों की माने तो मुखोपाध्याय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें हाईपर टेंशन, ब्लड शुगर की समस्या थी, इसके अलावा वे सोडियम-पोटाशियम के असंतुलन से ग्रसित थे।

खबरों के मुताबिक उनके मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। वह लंबे समय से कार्सिनोमा से पीड़ित थे और उन्हें 4 फरवरी को ब्लड शुगर और उच्च रक्तचाप की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी के आखिरी सप्ताह में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और घर लाया गया था।

69 वर्षीय अभिनेता संतू मुखोपाध्याय की दो बेटियों हैं, जिनमें से एक अभिनेत्री स्वास्तिका है। संतू मुखोपाध्याय ने फिल्म करियर की शुरुआत 24 साल की उम्र में निर्देशक तपन सिन्हा की फिल्म से की थी। संतू मुखोपाध्याय छोटे पर्दे के भी जाने माने अभिनेता थे। अभिनेता को संसार सिमांते और भालोबासा भालोबासा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *