शादी के दिन बेहोश हो गए थे अभिनेता ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने शेयर किया किस्सा!

दोस्तों बॉलीवुड के दिव्यगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी में से एक रही है। वही ऋषि कपूर और नीतू कपूर की तरह अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी प्यार के बंधन से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर अपनी मोहब्बत को मुकम्मल करेंगे। रणबीर और आलिया की शादी से पहले आज हम आपको नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने जा रहे हैं।


बता दे की अभिनेता रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद एक्टर रातोंरात स्टार बन गए थे। ऋषि कपूर की चार्मिंग पर्सनैलिटी ने कई लड़कियों के दिलों को जीत लिया था लेकिन ऋषि कपूर तो गॉर्जियस नीतू कपूर पर अपना दिल हार गए थे। ऋषि कपूर ने जब नीतू को डेट करना शुरू किया था, तब वो एक सक्सेसफुल एक्टर थे। दोनों एक दूसरे संग खास बॉन्डिंग शेयर करते थे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे।

कपूर खानदान की इस शादी में देश के साथ दुनिया की भी नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ था कि सब घबरा गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वे बेहोश हो गए थे। हालांकि, दोनों के बेहोश होने के कारण अलग-अलग थे।

नीतू कपूर ने अपने इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- मैं और ऋषि कपूर अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। मेरा लहंगा बहुत हैवी था और शादी में बहुत ज्यादा लोग भी थे। मेरे लिए ये सब हैंडल कर पाना बहुत मुश्किल हो गया था। मेरे पति ऋषि कपूर लोगों की भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे।ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हुए थे। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।’

 

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *