दूसरी बार मां बनने की ख़ुशी में शिल्पा ने रखी पार्टी, नन्हीं परी के लिए बनवाया ब्यूटीफुल केक!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर 15 फरवरी 2020 को बेटी का जन्म हुआ है।  बता दे की शिल्पा सरोगेसी से दूसरी बार मां बनी। शिल्पा ने हाल ही में अपनी बेटी का हाथ थामे सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

बता दे की शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी के आने की खुशी में एक छोटी सी पार्टी रखी।राज-शिल्पा का पूरा घर की बलून से सजा हुआ था। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर शिल्पा और राज कुंद्रा ने केक भी काटा जिस पर लिखा हुआ था- बेबी गर्ल।

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर की है। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि वो और राज पिछले 5 सालों से दूसरे बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे। इसके अलावा शिल्पा ने कहा था कि उन्हें हमेशा से एक बेटी की चाहत थी।जब वो 21 साल की थी तब ही समीशा नाम सोच लिया था। इसके साथ ही शिल्पा ने बताया जब उन्होंने  निकम्मा साइन की और हंगामा के लिए अपनी डेट्स फिक्स की तब उन्होंने पता चला कि वह और राज फरवरी में दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर के बाद राज और उन्होंने पूरे फरवरी के लिए अपने वर्क शेड्यूल को क्लियर कर लिया।

बता दें कि शिल्पा ने 22 नंवबर 2009 बिजेनसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। वियान का जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

आपको बता दे की शिल्पा 13 साल बाद फिल्मो में नज़र आने वाली है शिल्पा फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी।  इसमें  शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी है। साथ ही शिल्पा शेट्टी ‘हंगामा 2’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अभिनेता परेश रावल नज़र आने वाले है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *